बैल सांड पिता


बैल या सांड हिन्दू के पिता है। यह बात महाभारत गीता प्रेस गोरखपुर में लिखी हुई है।

गाय हमारी माता है। यह बात कही लिखी हुई हो या न लिखी हुई हो। हमें समझ में आता है कि गाय हमारी माता क्यों है। लेकिन जब कोई कहता है कि अगर गाय को माता कहते हो तो बैल को पिता भी मानना होगा। तब गाय को माता कहने वाले शर्म करते हैं या क्रोध करने लगते हैं।

नोट :– गीता प्रेस गोरखपुर वालों ने महाभारत की भूमिका में बताया है कि उनकी इस महाभारत में उत्तर भारत के पाठ के 86600 श्लोक है और दक्षिणात्य पाठ के 6584 तथा उवाच श्लोक 7033 हैं। इस तरह कुल 100217 श्लोक वाली यह महाभारत है। जहां जहां दक्षिणात्य पाठ के श्लोक जोड़े हैं वहां पर श्लोक की संख्या नंबर नहीं लिखा है क्योंकि दक्षिणात्य श्लोकों में से सिर्फ चुनिंदा श्लोक ही इन्होंने लिए हैं, सभी नहीं।

जिन श्लोकों को मैं इस महाभारत से उद्धरित कर रहा हूं वह दक्षिणात्य पाठ के श्लोक ही है इसलिए उनके श्लोक संख्या नंबर नहीं होंगे।

बैल पिता है यह बात आश्वमेधिक पर्व के अध्याय 92 के नीचे दक्षिणात्य पाठ के कपिला गाय के दान का माहात्म्य के अंतर्गत वेशम्पायन जी जनमेजय को बता रहें है कि युधिष्ठिर के सवाल के जवाब में कृष्ण ने जवाब दिया था :–

"सेवा करने वाले पुरुष की कपिला गौएँ माता और बैल पिता हैं | दिनके पहले भाग में ही भार ढोने वाले बेलों को सवारी में जोतना उचित माना गया है"

इसी के आगे भगवान श्री कृष्ण जी युधिष्ठिर को बताते हैं कि बैलों को जगत् का पिता और गौएँ संसारकी माताएँ हैं; समझना चाहिए।

इसी के फिर आगे श्री कृष्ण भगवान ने युधिष्ठिर को कहा:–

गोमाता के सामने घास रख कर इस प्रकार कहना चाहिये-“संसारकी समस्त गौएँ मेरी माताएँ और सम्पूर्ण बृषभ मेरे पिता हैं | 

गूगल पर पूरा पढ़ने के लिए अश्वमेधिक पर्व अध्याय 92 वैष्णव पर्व भाग 34, और फिर यही लिख कर 34 की जगह 44 लिखने पर भारत कोश नाम की वेबसाइट आयेगी उस को खोल कर पढ़ें। मैने पन्नो के साथ नेट से इस भारत कोश का स्क्रीन शॉट भी डाल दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

आर्य विदेशी थे.

रामायण और सीता