आर्य विदेशी थे.

 पहला हाथी हड़प्पाइयों का है। दूसरा हाथी मौर्यों का है। हड़प्पाइयों को, मौर्यों को हाथी की जानकारी थी। किंतु आर्यों को हाथी की जानकारी नहीं थी।


मध्य एशिया के पूरे इलाके में हाथी नहीं थे। आर्य लोग जब भारत आए, तब वे हाथी से परिचित हुए। वे आश्चर्य में थे कि भारत में ये कैसा पशु है? इसको तो हाथ है। वे सूंड़ की तुलना हाथ से किए और हाथी का नाम मृग हस्तिन रख दिए। वे मृग ( पशु ) से परिचित थे। किंतु हाथी से नहीं थे।


मृग हस्तिन का अर्थ हुआ - हाथ वाला पशु। मृग का प्राचीन अर्थ पशु है। बाद में इसका अर्थ हिरण हुआ। शाखामृग ( बंदर ), मृगराज ( सिंह ) जैसे शब्दों में मृग हिरण का नहीं, पशु का वाचक है।


मृग हस्तिन ही हस्तिन, फिर संस्कृत में हस्ती ( हाथी ) हुआ। अशोक काल में हाथी को गज कहा जाता था। दूसरे चित्र में हाथी के नीचे ब्राह्मी में गजतमे लिखा हुआ है। यह अभिलेख अशोक का है।


जैसा कि आप जानते हैं कि अरब के लोग इमली से परिचित नहीं थे। भारत आकर जब वे इमली से परिचित हुए, तब वे इमली का नाम अरबी में तमर - ए - हिंद रखा। तमर - ए - हिंद का मतलब हिंद ( भारत ) का खजूर। वे खजूर से परिचित थे। किंतु इमली से नहीं थे। इसीलिए वे इमली को तमर - ए - हिंद बोले। यहीं अंग्रेजी में Tamar - ind ( इमली ) है अर्थात Tamar of India.


ठीक अरबों की तरह आर्यों ने भी हाथी से परिचित नहीं होने के कारण वे गज को मृग हस्तिन कह बैठे।

        एक गज द्रविड़ का है, जिसका अर्थ हाथी होता है। दूसरा गज़ फारसी का है, जो लंबाई नापने का पैमाना होता है। लंबाई नापने में हाथ का भी इस्तेमाल होता है। एक गज़ में ज के नीचे बिंदु है, दूसरे में नहीं है। आखिरकार गज को गज़ में तब्दील करने का श्रेय भी ईरान क्षेत्र को है, जिधर से वे आए थे।

     आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि गणेश के नामों में हस्ती /हाथी न जुड़कर गज जुड़ा है - गजानन, गजवदन, गजमुख, गजवक्र, गजकर्ण, गजवक्त्र आदि। इससे गणेश की परिकल्पना को आसानी से समझा जा सकता है।

        

आर्य बाहर से ही आए थे क्योंकि वह हाथी और भैंस से अपरिचित थे । सिंधु-सभ्यता में आकर उन्होंने हाथी देखा और नाम रखा हस्तिन ! यदि आर्य भारत के ही होते तो वह भी सिन्धुवासियों की तरह स्वाभाविक रूप से हाथी को गज,  गजानन, गजवदन, गजमुख कह रहे होते ।

ऋग्वेद आर्यों द्वारा कहे हस्तिन शब्द का साक्ष्य देता है..हस्त से हाथ हस्ति से हाथी.हाथी=हाथों वाला पशु


____________________


डीडी कोसंबी जी के अनुसार ऋग्वेद में सुदास ( जिसने वशिष्ठ  का युद्ध में साथ दिया और भारत पर आर्य सभ्यता की शुरुआत की) जिन दस अनार्य राजाओं से लड़ता है उन अनार्य राजाओं के अलावा कई आर्य राजा भी थे जो वशिष्ठ के प्रतिद्वन्दी थे ,इसलिए सुदास उनसे भी युद्ध करता है।


जैसे भृगु और 'पक्थ' आर्य राजा( इंडो-ईरानी कबीले)  ।  पक्थ के बारे में यह कहा जाता है इनका सम्बन्ध आजकल के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पख़्तून अथवा पठान से है। ये लोग पश्तो बोलते हैं ,जो एक इंडो-ईरानी भाषा है। इन लोगो का मूल ऋग्वैदिक है क्यों की  हिरोदोतस ने भी 'पक्त्यन' नाम के इंडो-ईरानी  कबीले का उल्लेख किया है।


तो क्या ऐसा संभव है कि आर्यो का  ' पक्थ' कबीला पहली किश्त में आया हो और यंही बस गया हो? बाद में जब आर्यो की दूसरी किश्त आई तो उनसे मतभेद के चलते युद्ध हुआ हो? उन्हें हराने के किये सुदास का सहारा लिया गया हो...आर्यो और पठानों का मूल एक ही था।


- संजय



____________


पारसी दसवीं सदी के आस पास भारत आएं । इनके बारे में रामधारी सिंह दिनकर लिखते हैं कि किसी समय पारसी धर्म और आर्य धर्म एक मूल धर्म से निकले थें।  आर्यो का एक प्रसिद्ध नाम हिन्दू-ईरानी भी है , आर्य  अपनी एक शाखा को ईरान छोड़ आये थें ।लगभग एक डेढ़ हज़ार साल बाद उसी शाखा के सदस्य शरण खोजते हुए भारत आएं, यह बिछुडों का पुनर्मिलन था।

आर्यो की जो शाखा ईरान रह गई थी उसके सदस्य भी भारतीय आर्यो के समान सूर्य/अग्नि की पूजा करते थें।किन्तु उनके लिए इन सब से बढ़के कोई सर्वोच्च सत्ता थी जिसे वे ब्रह्म या ईश्वर कहते थें। अवेस्ता पारसियों का प्रचीनतम ग्रन्थ है जिसकी भाषा ऋग्वेद की भाषा से बहुत मिलती जुलती है। ऋग्वेद में जिन उच्च गुणों को 'ऋत' कहा गया है अवेस्ता में उसे 'अशा'कहा गया है। ऋत सम्पन्न व्यक्ति आर्यो में ऋषि कहलाता है जबकि अवेस्ता में अशा सम्पन्न व्यक्ति रतु कहलाता है।

अवेस्ता में ठीक वैसे ही मनुष्य को चार वर्णों में बांटा गया है जैसे वेदों में।

1- आथ्रवान- ब्राह्मण
2-रथेस्तार-क्षत्रिय
3-वास्त्रयोष- वैश्य
4-हुतोक्ष- शूद्र

जैसे भारतीय द्विजों में उपनयन संस्कार प्रचलित है वैसे ही पारसियों में नवजात संस्कार। बस फर्क यह है कि भारतीय द्विज यज्ञोपवीत धारण करते है और पारसी कुस्टि(मेखला )।

जरथुस्त्र पारसियों के पूजनीय पुरुष है , इन्ही की वाणी गाथा( अवेस्ता) कहलाई। गाथा का वही अर्थ है जो संस्कृत के गाथा का है। गाथाएं पांच है और इन्ही गाथाओं पर पारसी धर्म आधारित है।ठीक ऐसे ही आर्यो के चार वेद हैं जिन पर धर्म आधारित है।

भविष्य पुराण में कहा गया है कि श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब को जब कुष्ठ रोग हुआ तो उन्होंने चंद्रभागा नदी के तट पर  एक सूर्य मंदिर बनवाया जिसके लिए उन्हें वंहा कोई पुरोहित नही मिला । तब उन्होंने शाकद्वीप( ईरान) से मग ब्राह्मण बुलाएं जो जरथुस्त्र के पुजारी थें ।

____________

महाभारत के कर्ण पर्व के अध्याय 44 के श्लोक 31-41 में पंजाब की निन्दा करते हुए आदेश दिया है -

पंच नद्यो वहन्त्येता यत्र पीलूवनान्युत ......आरट्टा नाम वाहिका न तेष्वायों द्वयहं वसेत।

अर्थात- जंहा व्यास, इरावती(रावी), चंद्रभागा(चिनाव),वितस्ता( झेलम) सिंधु नदी मिल कर बहती है वंहा आरट्ट (जाट पंजाबी में जट्ट) लोग रहते हैं। वे धर्महीन हैं, यंहा ब्राह्मण कभी न जाये । ये संस्कार नष्ट हो गए हैं,ये जारज( अवैध संतान) होते है  ये यज्ञ कर्म नही करते।इनके दिए हुए द्रव को देवता ,पितृ और ब्राह्मण कभी ग्रहण नही करते।

इस पर टिप्पणी करते हुए खुशवंत सिंह ने अपनी पुस्तक ' ए हिस्ट्री ऑफ सिक्ख, जिल्द 1, पेज 15 पर लिखा है कि  जाटों ने ब्राह्मणिक धर्म को मनाने से इनकार कर दिया था  अतः गंगा के मैदानी इलाके के ब्राह्मणों  के घोषणा कर दी थी किसी द्विज को वंहा दो दिन से ज्यादा नही रुकना चाहिए।

तो आप समझिए कि पंजाब और भक्तो की दुश्मनी बहुत पुरानी है।

_______________


भारत में आर्यो के आगमन से बहुत पहले आस्ट्रिक (आग्नेय या नाग) सभ्यता रही है, ब्राह्मणिक कथा कहानियों में जो जमा है उसका बहुत बड़ा अंश आग्नेय सभ्यता से आया हुआ है। आचार्य क्षितिजमोहन सेन जैसे बहुत से इतिहासकार मानते हैं कि राम कथा की रचना करने में आग्नेय जाति के बीच प्रचलित कथाओं की सहायता ली गई है,पम्पापुर के वानरों और लंका के राक्षसों के संम्बध में जो विचित्र कल्पनाएं रामायण में मिलती हैं उनका आधार आग्नेय लोगो की लोक कथाएं रही होंगी।

किदवंतियाँ और लोक कथाएं पहले साधारण लोगों के बीच फैलती है और बाद में साहित्य में उनका प्रवेश होता है।जब आर्य और आर्योत्तर जातियां आपस में मिली होंगी तो तब उनकी परम्पराएं भी एक दूसरे के घरों में प्रवेश पाने लगी होंगी।

बौद्ध जातकों की जो कथाएं हैं वे लोक कथाओं के स्तर से ऊपर उठ ब्राह्मणिक साहित्य में समल्लित कई गई ,यही कारण है कि बौद्ध जातक कथाएं और पौराणिक कथाएं बहुत कुछ समान लगती हैं।

देवर- देवरानी और जेठ- जेठानी की प्रथा आग्नेय जाति के लोगो से आईं, सिंदूर का प्रयोग और अनुष्ठानों में नारियल और पान रखने के रिवाज़ भी आग्नेय सभ्यता की देन है। रामधारी सिंह दिनकर ' आर्य और आर्योत्तर संस्कृतियों का मिलन' में लिखते है कि आग्नेय जाति के लोग अपने देवताओं के सामने बलिदान किये गए पशुओं का रक्त अपने माथे पर लगाते थें ,वही रिवाज़ बाद में सिंदूर लगाने में बदल गया।

क्षितिजमोहन जी अपनी पुस्तक ' पुरोहित दर्पण'  लिखते हैं कि सिंदूर के विषय में यह मत है कि सिंदूर का तो न कोई वैदिक नाम है न सिंदूर दान का कोई मंत्र, सिंदूर मूलतः नाग लोगो की वस्तु रही है जिसका नाम भी नाग गर्भ और नागसम्भव है । इसी प्रकार शंख और कम्बु भी वैदिक नही हैं। 

चंद्रमा देख के तिथि गिनने का रिवाज नाग लोगो का रहा हज, पूर्णिमा के लिए 'राका ' और अमावश्य के लिए 'कुहू' शब्द संस्कृत के शब्दों से बहुत प्रचीन हैं। यही नही गंगा शब्द भी आग्नेय/ नाग जाति सभ्यता की देन है

- संजय

_____________

बौद्ध धर्म का मूल सिद्धांत 'दुःखों को नष्ट करना है' ,चिकित्सा कर्म का भी मूल सिद्धांत 'दुःखों को नष्ट' करना ही होता है।

द कल्चरल हेरिटेज ऑफ इंडिया जिल्द 3 के अनुसार भारत में बौद्ध सभ्यता खत्म होने के बाद ही आयुर्विज्ञान में मौलिक खोजें समाप्त हो गईं , भारत में दवाइयों और शल्यचिकित्सा के क्षेत्र में असाधारण प्रगति हुई ।उसका कारण था कि बौद्ध भिक्खुओं को दूर दराज क्षेत्रो में धम्म प्रचार के लिए जाना होता था जंहा बीमार पड़ने पर स्वयं ही ईलाज खोजना होता था अतः हर भिक्खु जड़ी बूटियों का विशेष ज्ञान रखता था।

ईसा के प्राम्भिक शताब्दी में हुए बौद्ध नागर्जुन के बाद ऐसा कोई नाम नही मिलता है जिसे आयुर्विज्ञान को उन्नत करने वालों के नामो में शामिल किया जा सके।

आर्य  मूलतः ऐसे स्थानों से आये थे जंहा वनस्पति बहुत कम होती थी अतः जड़ी बूटियों का ज्ञान नगण्य था । वैदिक ग्रन्थो में चिकित्सक के प्रति बहुत घृणा है, उसके यंहा का अन्न पीव के समान कहा गया है।

_________


 ऋग्वैदिक आर्य कई जनों(कबीलों)में विभक्त थे जो आपस में संघर्षरत थे,ऐसा ही प्रथम संघर्ष यव्यावती/रावि नदी के तट पर हरियूपिया(हड़प्पा)नामक स्थान पर तुर्वस,विचिविन्त और श्रृंजयों के मध्य हुआ जिसमें श्रृंजयों की विजय हुई,यही संघर्ष राष्ट्रीय(बड़े स्तर पर)'दाशराज्ञ'नामक बड़े और निर्णायक युद्ध में पल्लवित हुआ।
दशराज्ञ युद्ध-परुषणि(रावी)नदी के तट पर यह युद्ध भरत क़बीला/वंश या त्रित्सु राजवंश के राजा सुदास तथा दस कविलों/जनों के बीच लड़ा गया था।इस युद्ध में दोनों तरफ आर्य एवं अनार्य जन या कविले शामिल थे....पांच आर्य जन या कविले थे-अनु,द्रुह्रा,यदु,पुरु और तुर्वस,इन्हें 'पञ्चजन'कहा गया तथा पांच अनार्य कविले या जन थे- अनिल,पकथ,भलानस्,शिव और विषाणिन।
कारण- भरत वंश या कबीला के राजा सुदास द्वारा अपने राजपुरोहित विश्वामित्र को हटाकर वशिष्ठ को नियुक्त करना था।अतः ऋषि विश्वामित्र ने दस जनों/कबीलों(आर्य और अनार्य)को इकठ्ठा कर और उनका संघ बनाकर भरत जन के राजा सुदास के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी परन्तु सुदास ने रावी नदी के तट पर एक भिषण युद्ध में दस राजाओं के संघ  को परास्त किया और इस प्रकार सुदास ऋग्वैदिक भारत का सर्वोपरी राजा बन गया,भरत वंश ऋग्वैदिक काल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण जन या कविला था जो सरस्वती तथा यमुना नदियों के बीच के प्रदेश में निवास करता था।वास्तव में यह युद्ध पश्चिमोत्तर प्रदेश में बसे हुए पूर्वकालीन जन/कविलों तथा ब्रहावर्त के उत्तरकालीन आर्यों के बीच उत्तराधिकार के प्रश्न पर लड़ा गया था।और इस दाशराज्ञ युद्ध का उल्लेख ऋग्वेद के 7वें(रचनाकार-वशिष्ठ) मंडल में हुआ है।
         उत्तर वैदिक काल के राजनितिक संरचना में निम्नलिखित परिवर्तन होता हुआ दिखाई देता है-
भरत+पुरू =कुरु बन गए
तुर्वस+कृवि =पांचाल बन जाते हैं जिससे राजा के अधिकारों में बृद्धि होती हुई दिखाई देती है।
         वस्तुतः ऋग्वैदिक कालीन समाज प्रारम्भ में वर्ग-विभेद से रहित था और सभी व्यक्ति 'जन' के सदस्य समझे जाते थे तथा सबकी समान सामाजिक प्रतिष्ठा थी परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि आर्यों आर्यों ने अनार्यों को भीषण-निर्णायक युद्धों में परास्त कर अपने सामाजिक संगठन में उन्हें स्थान दिया और इस प्रकार कालान्तर में एक चौथा वर्ण 'शुद्र' नाम से समाज में उत्पन्न हो गया।प्रारम्भ में ऐसा माना जाता था कि शुद्र वर्ण के अन्तर्गत केवल अनार्य वर्ण(डॉ.बीआर आंबेडकर) के लोग ही सम्मिलित थे किंतु इस प्रकार की मान्यता ठीक नहीं है।प्रो.आर.एस. शर्मा ने शुद्र वर्ण की उत्पत्ति के ऊपर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए यह प्रतिपादित किया है कि वस्तुतः इस वर्ग में आर्य तथा अनार्य दोनों ही वर्गों के लोग शामिल थे।आर्थिक और सामाजिक विषमताओं के फलस्वरूप दोनों ही वर्णों में श्रमिक और शिल्पी वर्ग का उदय हुआ तथा बाद में सभी श्रमिकों और शिल्पियों की सामान्य संज्ञा 'शुद्र' हो गयी।आर्य शिल्पियों के वंशज भी,जो अपने प्राचीन व्यवसाय से लगे रहे,शुद्र समझे गए।ऋग्वेद में उल्लिखित दास-दस्युओं और अनार्यों की स्थिति भी इसी प्रकार की रही होगी।वास्तव में व्यवसाय और शिल्प अनुवांशिक नहीं थे तथा जाति-व्यवस्था का जो संकीर्ण व् घृणित रूप हमें कालान्तर में देखने को मिलता है उससे ऋग्वैदिक समाज व् वातावरण निश्चय ही अछूता रहा था।वस्तुस्थिति यह भी है कि ऋग्वेद का 10वां मण्डल(रचनाकार या सम्बंधित ऋषि-क्षुद्रसूक्तिय और महासूक्तिय)जिसे प्रबुद्ध विद्वान इतिहासकार क्षेपक के रूप में बाद में जोड़ा गया मानते हैं, विशेषकर 'वर्णव्यवस्था' की प्राचीनता दिखाने के लिये,इसी मंडल में ही सर्वप्रथम 'शुद्र' शब्द का उल्लेख मिलता है और चारों वर्णों(ब्राह्मण-क्षत्रिय-वैश्य और शूद्र)की उत्पत्ति एक विराट पुरुष 'ब्रह्म' के विभिन्न अंगों से बतलाई गई है।वास्तव में यह वर्णव्यवस्था का प्राचीनतम साहित्यिक फेक व् षड्यंत्रकारी पुरोहितवादी(छदम और शातिराना)उल्लेख है जिसके पीछे जन्मना उनका निहित स्वार्थ है।
 गुप्त युगीन 'अवतारवाद',गुप्त शक्ति का उत्कर्ष और अखिल भारतीय साम्राज्यवादी अवधारणा(319 ईस्वी से 467 ईस्वी तक)

_____________________


Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

रामायण और सीता