धर्म की रक्षा

धर्मो रक्षति रक्षितः

धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः
तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत् ॥

अहिंसा परमो धर्म: धर्म हिंसा तथैव च:

आजकल जो हिंदूधर्म के स्वयंभू ठेकेदार बने हुए है वह उपरोक्त श्लोकों का ऐसे इस्तेमाल करते है जैसे वह संस्कृत और हिंदू धर्म  शास्त्रों के महान विद्वान हैं।

कहते है कि अहिंसा परमो धर्म: तो अधूरा श्लोक है, पूरा श्लोक तब बनता है जब इसके बाद धर्म हिंसा तथैव च: जोड़ा जाएं। कभी कहते है कि यह पूरा श्लोक महाभारत में लिखा है, कभी कहते हैं कि गीता में लिखा है। उनका कहना है कि धर्म की रक्षा के लिए हिंसा जायज है।

पहली बात तो यह है कि अहिंसा परमो धर्म: तो महाभारत में कई बार आया है पर यह कही भी नहीं लिखा कि "धर्म हिंसा तथैव च:" कोई धूर्त ही ऐसा लिख सकता है। जब पहले लिख दिया कि अहिंसा  ही सबसे परम धर्म है तो उसके बाद धर्म की रक्षा के लिए हिंसा करना मतलब जिसको परम धर्म बताया उसी धर्म का  ही कत्ल करना हुआ।

ये सभी नफरती चिंटू जो धर्म रक्षा की बात करते है वह असल में धर्म का कत्ल करने वाले ही हैं।

धर्म की रक्षा का अर्थ है कि धर्म के नियमों पर दृढ़ रहना। जैसे ही धर्म के नियमों से तुम टूटे वैसे ही धर्म की हानि हुई। राजा हरीश चंद्र अपने धर्म पर कायम रह ही धर्म की रक्षा कर सका।

तड़ी पार रह चुके गृह मंत्री अमित शाह स्टेज पर बैठे हैं। उस स्टेज पर जो बैनर लगा है उस पर लिखा है "धर्मो रक्षति रक्षितः" और मिथुन चक्रवर्ती मुस्लिमों को मारने काटने की बात कर रहा है।

पांडवों को 13 वर्ष का बनवास काटना था और अभी 13 महीने ही हुए थे कि भीम और द्रोपदी युधिष्ठिर को उकसाते हैं कि अभी ही युद्ध करके अपने राज्य वापिस लिया जाए लेकिन युधिष्ठिर कहता है कि यह धर्म सम्मत नही है। हमे 13 वर्ष ही पूरे करने हैं। इसी समय द्रोपदी इस श्लोक का इस्तेमाल करती है, "धर्मो रक्षति रक्षितः"। कहती है कि ऐसा सुना है कि जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है।  तुम तो धर्म का पालन करते हुए धर्म की रक्षा कर रहे हो पर धर्म तुम्हारी रक्षा नही कर रहा है। महाभारत वन पर्व अध्याय 30 श्लोक 8 देखें:–

राजानं धर्मगोप्तारं धर्मों रक्षति रक्षितः।
 इति मे श्रुतमार्यणा त्वां तु मन्ये न रक्षति ॥

इसका अर्थ गीता प्रेस वाली महाभारत मे यूं लिखा है:– 

मैंने आर्यों के मुँह से सुना है कि यदि धर्

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

आर्य विदेशी थे.

रामायण और सीता