आंसुओं, बालों से जन्म
बाली और सुग्रीव के जन्म
बाल्मिकी रामायण जिसका अनुवादक चतुर्वेदी द्वारका प्रसाद शर्मा है और प्रकाशक राम नारायण लाल पब्लिशर और बुक्सेलर इलाहाबाद है, 1927 में छपी थी में उत्तर कांड के सर्ग 37 के बाद 5 सर्ग है पर जिनको सर्ग नंबर 37 से आगे नही दिए हैं। सर्ग 38 इन 5 सर्ग के बाद आता है। इन 5 सर्ग को प्रक्षिप्त बताया गया है और इसीलिए गीता प्रेस गोरखपुर ने तो इनको छापा ही नही। कहानी इस प्रकार है :–
ब्रह्मा को योग आसन करते हुए आंख से अश्रु आए तो ब्रह्मा ने हाथ से पृथ्वी पर गिरा दिया, वही एक वानर उत्पन्न हुआ। वह वानर फल वगेरह खा कर वही रहने लगा। एक दिन पर्वत शिखर पर गया जहां तालाब था और वह वानर पानी में चला गया, बाहर आया तो सुंदर स्त्री बन चुका था। स्त्री की सुंदरता का वर्णन लेखक के शब्दों में :–
"मोटी मोटी उसकी जंघाएं और सुंदर दोनो भोहें थी। बाल काले और घुंगराले थे, तथा उमका हंस मुख मनोहर चेहरा था। उसके कुचयुगल ( स्तन का जोड़ा ) मोटे थे । वह वड़ी रुपवती थी और बड़ी अच्छी मालूम पड़ती थी । उस तालाब के किनारे वह एक सीधी एवं लंबी लता ( बेल) की तरह, देख पडती थी"
इंदर और सूर्य उधर आ गए और देख कर पागल हो गए। इंदर तो स्त्री के नजदीक भी नही पहुंचा था कि वीर्य निकल कर स्त्री के बालों पर गिरा और बच्चा पैदा हो गया। बालों से उत्पन्न हुआ तो नाम बाली। इसी तरह सूर्य का वीर्य भी निकल कर स्त्री को गर्दन ( ग्रीवा) पर गिरा और जो बच्चा हुआ वह सुग्रीव।
वह स्त्री फिर से वानर बन गया, ब्रह्मा के पास गया तो ब्रह्मा ने अपने दूत को समझा कर वानर ( रिक्षराज ) को किशिकंधा का राजा घोषित करवा दिया।
अब धार्मिक लोग कहेंगे कि अनुवादक/ प्रकाशक ने खुद इसको प्रक्षिप्त बताया है तो झूठी कहानी ही हुई।
प्रक्षिप्त का मतलब झूठी नही बाद में जोड़ी गई। बाकी रामायण जो है वह भी क्या पता कि सच्ची है या लेखक की कल्पना? फिर धार्मिक लोगों को यह जवाब देना होगा कि लेखक ने अपनी इसी बाल्मिकी रामायण बालकांड सर्ग 17 श्लोक 10 में लेखक ने ब्रह्मा के मुंह से कहलवाया कि सूर्य और इंदर ने सुग्रीव और बाली की उत्पत्ति कर रखी है, वह किस आधार पर कही थी।
गीत
Comments
Post a Comment