शिव लिंग, वीर्य

शिव नंगे शरीर पर भस्म लगाए दारू वन गए। ऋषियों की स्त्रियां आपस में आलिंगन करके मोहविह्लल हो गई। ऋषि दुखी और क्रोधित हो कर श्राप दिया कि तुम्हारा विग्रह रूप लिंग पृथ्वी पर गिर जाए।

अब यह लिंग पाताल, स्वर्ग और पृथ्वी पर हर जगह गया और आग लगाता रहा। ऋषि डर कर ब्रह्मा जी के पास गए। ब्रह्मा जी की सलाह पर शिव भगवान को खुश किया। शिव भगवान ने कहा:–

समस्त ब्रह्मांड का प्रसव करने वाली भगवती अगर मेरे इस लिंग स्वरूप को धारण करे, ( पार्वती माता के अतिरिक्त कोई और ऐसा नहीं कर सकता। ) तभी शांति होगी।

ऋषियों ने ब्रह्मा जी को साथ लेकर माता पार्वती को प्रसन्न किया जो मान गई। पार्वती माता जी ने उस शिवलिंग को पीठ रूप में धारण किया। और यह लिंग हाटकेश्वर नाम से तीनों लोकों में प्रसिद्ध हो गया।

क्या आप ने इस प्रसिद्ध हाटकेश्वर लिंग का नाम सुना है? कहां पर है यह? गूगल मैप हाटकेश्वर के नाम के 20 मंदिर दिखा रहा है।

गीता प्रेस गोरखपुर की शिव महा पुराण के इस संहिता की 12 वे अध्याय के पन्ने लगा रहा हूं।।
●●●


ब्रह्मा जी के पुत्र दक्ष और दक्ष की पुत्री सती की शादी  शिव से करवाई थी ताकि ब्रह्मा जी भगवान शिव से बदला ले सकें क्योंकि जब ब्रह्मा जी अपनी पुत्री संध्या की तरफ आकर्षित हुए थे तब भगवान शिव ने ब्रह्मा जी को डांट लगाई थी। लेकिन शादी के समय ही ब्रह्मा जी का अपनी ही पौत्री का मुंह देख कर वीर्य निकल गया था।( मेरी पिछली पोस्ट देखें ) 

सती अपने पिता के यज्ञ अवसर पर अपने पति शिव का अपमान बर्दास्त न करती हुई अपना शरीर त्याग दिया था। फिर सती ने पार्वती के रूप में पर्वतराज हिमवान के घर जन्म लिया। शिव भगवान को प्राप्त करने के लिए 3000 वर्ष तपस्या की फिर शिव भगवान से शादी हो गई। लेकिन शादी में ब्रह्मा जी का फिर से पार्वती को देख कर ............. वही हो गया। ये दोनो किस्से गीता प्रेस गोरखपुर की शिव महापुराण में लिखा हुआ है।

शिव महापुराण के पन्ने डाल रहा हूं।।
●●●

शिव खुद  राम को बताते है कि मैं भिक्षा मांगता हुआ विचर रहा था तो ऋषियों की पत्नियां मुझ पर मोहित हो कर मेरे पीछे पीछे घूमने लगी। ऋषियों ने क्रोधित हो कर ऐसा कहा :–

तूने रति करने के लिए हमारी पत्नियों को मोहित किया हे अधम ब्राह्मण, तेरा रति करने का साधन गिर जाएं। 

फिर लिंग गिर कर इतना बड़ा हुआ कि आकाश तक व्याप्त हो गया। ब्रह्मा जी इस का अंत देखने के लिए करोड़ों वर्ष तक घूमते रहे पर कोई अंत नहीं पा सके। तब वह डरते हुए मेरे पास आए तो मैने अपना त्रिशूल दिया लिंग को काटने के लिए। ब्रह्मा जी ने कहा कि मैं नहीं काट सकता तब मैने ही खुद काट दिया और 12 टुकड़े इधर उधर फेंक दिए जो ज्योतिर्लिंगम बन गए केदारनाथ वगैरह वगैरह।

इस रामायण में तो भगवान शिव कपड़े पहन कर घूम रहे थे पर दूसरे पुराणों में नंगे ही घूम रहे थे। 

शिव पुराण भाषा में ही 2 जगह पर यह कहानी है। एक कहानी में जब लिंग धरती पर गिर गया तब उसने तबाही मचा दी। विष्णु भगवान के पास बात पहुंची तो उन्होंने दिव्य दृष्टि से सब जान लिया। शिव भगवान को प्राथना की गई कि लिंग को धारण करें पर शिव भगवान जी बोले कि जब मेरी पत्नी ही नहीं है तो लिंग का क्या काम। तब उनको बताया कि सती का जन्म पार्वती के रूप में हुआ है, उससे तुम्हारी शादी होगी। तब शिव भगवान ने कहा कि मेरे लिंग की पूजा होनी चाहिए । दूसरी  कहानी में तो उस लिंग को शांत करने के लिए माता पार्वती की सहायता ली गई जिसने भगवान के लिंग को खुद योनि रूप हो कर धारण किया। शिव पुराण भाषा नवल किशोर प्रेस लखनऊ के तीसरे खंड के अध्याय 5, 6 में और आठवें खंड का अध्याय  16 में यह कहानी है।  पन्ने लगा रहा हूंl


●●●●


L .... भक्त इस पर विचार करने को तैयार ही नहीं। एक ही गाना गाते रहेंगे कि लिंग का अर्थ प्रतीक होता है। प्रतीक शब्द किसी वस्तु का नाम नहीं है। यह मन का भाव है। जैसे सफेद रंग शांति का प्रतीक है और पीला रंग कुर्बानी का प्रतीक है। यहां प्रतीक का अर्थ न तो कोई रंग है न ही कुर्बानी या शांति है। यह बीच की  चीज है कि एक को देख कर हमारे मन में क्या विचार आता है। लेकिन ये अंध भक्त तो लिंग को ही प्रतीक बोलने लगे हैं। यहां एक हुआ पत्थर का बेलनाकार आकृति और भगवान शिव। उस आकृति को देख कर जो विचार आता है उसको प्रतीक बोलेंगे।  क्या भगवान शिव के शिश्न को देख कर भगवान शिव का विचार नहीं आ सकता? आ सकता है। वह शिश्न क्यों नहीं है।  बिल्कुल शिश्न है।

महाभारत में 2 अलग अलग कहानियां है भगवान शिव के शिश्न से जुड़ी हुई।

 एक में तो भगवान जी ने खुद ही अपना शिश्न काट कर फेंक दिया। भगवान कृष्ण जी युधिष्ठिर को यह कहानी सुनाई है सौप्तिक पर्व के अध्याय 17 के श्लोक 10 से 24

दूसरे में भीष्ण मरण शय्या पर पढ़े हुए युधिष्ठिर को बताते है कि उशना को सजा देने के लिए भगवान शिव ने अपने मुंह के रास्ते से अंदर डाल कर लाखों अरबों वर्ष तपस्या करने लगे और उसके बाद अपने शिश्न के रास्ते से बाहर निकाला। शिश्न के रास्ते से क्या निकलता है? मूत्र और वीर्य। वीर्य को शुक्र कहते हैं और उस उशना का नाम हुआ शुक्राचार्य। ( शांति पर्व अध्याय 289 श्लोक 19 से 32 )

महाभारत में ही भगवान शिव के शिश्न से जुड़ी इन दोनों के इलावा एक तीसरा कथन भी है अनुशासन पर्व अध्याय 14 ( श्लोक 216 से 235 )में। उपमन्यु नाम का एक ऋषि भगवान कृष्ण को बताता है कि भगवान शिव ही है जिसके वीर्य का आहुति अग्नि में दी जाती है। भगवान शिव के ही लिंग की पूजा होती है और किसी की नहीं। सृष्टि के जीवों पर  पदम, चक्कर या वज्र चिन्ह नहीं है। भग है या लिंग है। सभी पुरुष शिव से पैदा हुए इस लिए उनको लिंग लगा है और जिनके पास भग है उसको उमा समझो।

शिव पुराण, अग्नि पुराण और रामायण पर आधारित शिव के शिश्न और वीर्य पर अद्भुत ज्ञान अगली पोस्ट में।

पर्व का नाम और अध्याय लिख कर गूगल पर सर्च करो। Bharatkhoj नाम की वेबसाइट आयेगी अगर उसमें वही पर्व और अध्याय है तो उसको खोलो। 20 श्लोकों का अर्थ सामने आएगा। श्लोक नंबर

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

आर्य विदेशी थे.

रामायण और सीता