अंधक दानव
अंधक जो था तो दानव लेकिन महादेव शिव के पसीने से पैदा हुआ था और उसको शिव पार्वती ने बेटा माना था और किसी दानव को गोद से दिया था। फिर वही अंधक बेटा अपनी माता पार्वती पर ही मोहित हो कर शिव से पार्वती को छीनने के लिए युद्ध किया और मारा गया। यह कहानी थी गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित शिव महापुराण से। अंधक के बेटे आडी ने शिव से बदला लेने के लिए पार्वती का रूप बनाया और शिव से संभोग किया जिसको शिव ने पहचान कर अपने लिंग पर वज्र अस्त्र बांध कर उसको मार दिया। यह कहानी थी नवल किशोर प्रेस लखनऊ द्वारा प्रकाशित मत्स्य पुराण सटीक की।
शिव द्वारा लिंग पर वज्र अस्त्र बांध कर आडी की हत्या वाली कहानी नवल किशोर प्रेस लखनऊ द्वारा 1905 में प्रकाशित पदम पुराण भाषा प्रथम अध्याय 40 में भी है। इस कहानी में जो aशब्दावली प्रयोग हुई है उसको पढ़ना चाहिए । तो पेश है इस किताब की यही कहानी:–
महादेव ने पार्वती से कहा कि मैं गोरा सफेद चंदन के पेड़ की तरह और तुम काली नागिन की तरह मुझ से लिपटी हुई हो। पार्वती को क्रोध आया और शिव के लिए अपवचन इस प्रकार बोले
तुम जहर से भरे हुए मशहूर हो, सब दोषों को खान हो, तुम धूर्त होकर मेरा अनादर करते हो अब मैं आत्म हत्या करूंगी। तुम मानव खोपड़ी हाथ में लिए रहते हो महा नीच हो।शमशान में रह कर भस्म लगा कर डाकिनी शाकिनी के साथ रहते हो। बेशर्म होकर नंगे रहते हो। शिव के समझाने पर भी वह रूठ कर चली गई। जाते हुए शिव के एक गण वीरक जिसको वह बेटा कहती थी वह वह वीरक भी शिव पार्वती को पिता माता मानता था कह कर गई कि "ये लम्पट हमारे पति हमारे जाने के बाद अन्य किसी स्त्री के संग भोग न करने पाये। कोई स्त्री हर के समीप न घुसने पावे "। ऐसा ही पार्वती ने अपनी माता की एक सहेली को जो उसको रास्ते में मिल गई थी को कहा कि वह शिव पर नजर रखे। किताब के अनुसार ऐसा कहा:–
"अन्य स्त्री का आना तुम सदा रखांती रहंना इसके लिये इस पर्वत पर एकांत में छिपी हुईं तुम रहना जब कभी महादेव के समीप कोई स्त्री आवे तो तुम हम से अवश्य कह देना तो उसके अनन्तर अपने लिये अच्छा देखेगी' वही :करेंगी-"
इधर आडी जो शिव के पुत्र अंधक का बेटा था शिव के अंधक के मरने का बदला लेने के लिए अवसर की तलाश में था। वह वीरक से छुप कर सांप बन कर अंदर घुस कर पार्वती का रूप धर लिया। योजना थी महादेव के साथ भोग करके मारने की जिसके लिए उसने अपनी योनि में पत्थर के जैसे मजबूत दांत बना लिए, जिसकी चोंच बहुत नुकीली थी। शिव ने उसको देख कर कहा कि तुम्हारे बिना मुझे तीनो लोक खाली दिखाई देते थे। पार्वती ने कहा कि मैं तप करने गई थी और तप करके अतुल वर पाया है । अब तुम्हारे साथ रति करने की इच्छा हुई तो आ गई। शिव को शक हुआ। पार्वती के बाएं अंग पर कुछ निशान थे जो उस पार्वती बने दैत्य के शरीर पर नही थे।
किताब की भाषा:–
"उस दुष्ट दैत्य ने जाना, कि इन्होंने हमारी माया को-नहीं जाना- बस दानव- दुष्ट भग खोल कर लेट गया व महादेवजी ने अपने लिंग में महातीक्ष्ण अस्त्र अरोपण कर के उसके भग में प्रवेश कर दिया। जिससे दैत्य मर गया।"
वीरक को तो पता नही लगा लेकिन जिस माता की सहेली को पार्वती बोल कर गई थी उसने दूर से लेख लिया। उसने पवन देवता को पार्वती को बताओ कि शिव के समीप एक स्त्री आई और भोग करवा के गई। ( उसने यह क्यों नही देखा कि स्त्री तो वही मर गई)
Comments
Post a Comment