पवन पुत्र
रामायण के पात्रों की बाल्मिकी रामायण और दूसरे पुराणों वगेरह के अनुसार सच्चाई का वर्णन पार्ट 3 :–
हनुमान :– हनुमान चालीसा में ही हनुमान के लिए संकर सुवन, पवन सुत और केसरी नंदन नामों का प्रयोग किया गया है। शंकर के वीर्य से भी पैदा हुए, वायु के वीर्य से भी ऐसी भी कहानियां है और वीर्य तो स्थापित किया गया था अंजना के गर्भ में ही जो केसरी की पत्नी थी। कई अलग अलग कहानियां है। शिव पुराण भाषा उतरार्द्ध नामक 1935 में छपी किताब के अध्याय 33 में हनुमान को शिव का अवतार बताया है। राम विष्णु का अवतार था पर विष्णु के वीर्य से तो पैदा तो नही हुआ। परंतु इसी अध्याय शिव के वीर्य से हनुमान पैदा हुआ ऐसा बताया है। विष्णु के मोहिनी रूप को देख कर शिव का वीर्य गिरा और मुनि ने संभाल कर रख लिया हनुमान के जन्म के लिए। भविष्य पुराण के प्रतिसर्ग पर्व – चतुर्थ खंड के अध्याय 13 वे अध्याय में बताया है कि शिव का तेज अंजना के मुंह में चला गया जिससे वह कामातुर हो कर अपने पति से रमण किया, वायु देवता भी केसरी में प्रविष्ट कर के 12 साल रमण किया तब हनुमान का जन्म हुआ। तेज ( वीर्य) अंजना में शिव का, अंजना ने रमण किया अपने पति केसरी से पर केसरी के अंदर वायु की शक्ति।
अध्यात्म रामायण गीता प्रेस गोरखपुर के किशिकंधा कांड के सर्ग 1 में श्लोक 23, 24 में हनुमान खुद को अंजनी के गर्भ से पैदा हुआ वायु का पुत्र बताता है।
आनंद रामायण सारकांड सर्ग 13 के श्लोक 155 से 162 में हनुमान के जन्म को राम लक्ष्मण के जन्म से जोड़ा गया है। जब पुत्र जन्म के लिए कौशल्या इत्यादि को खीर बांटी गई तो कैकई की खीर को एक गीध छीन कर ले गई और वह जहां गिरी उसको अंजनी ने खा लिया, तब हनुमान का जन्म हुआ.
बाल्मिकी रामायण के उत्तर कांड सर्ग 35 श्लोक 20 में बताया हैं कि केसरी की पत्नी अंजना के गर्भ में वायु ने हनुमान को पैदा किया। अब बाल्मिकी रामायण के किशिकंधा कांड के सर्ग 66 के श्लोक 12 से 15, किताब के शब्दों में :–
"पवन ने अंजना की पीले रंग की लाल किनारी वाली साड़ी को उड़ा दिया। वायु ने गोल गोल अच्छे गठन वाली जांघों को, ऊंचे ऊंचे दोनो कुचों (स्तनों ) को, सुंदर मुख, अति सुंदर नितंब( पिछवाड़ा) और पतली कमर को देख कर कामासक्त हो कर दोनो बाहें पसार कर बरजोरी ( जबरदस्ती) गले लगा लिया।"
( ध्यान रहे, पवन हमारे देवता है और अंजना वानरी )
ऐसा ही कुछ शिव पुराण भाषा उतरार्द्ध अध्याय 49 में लिखा हुआ है। पन्ने लगा रहा हूं, खुद से पढ़े। बाल्मिकी रामायण के पन्ने गीता प्रेस वालों के भी लगाऊंगा।
बाली और सुग्रीव के बारे में अगली किश्त में।
Comments
Post a Comment