परशुराम
परशुराम भगवान का अवतार या खूँख़ार दुर्दांत आतंकवादी
1. क्षत्रियों के रक्त से 5 सरोवर बनाए और रक्त से पितरों को तर्पण किया ( महाभारत आदि पर्व अध्याय 2 श्लोक 4,5 और वन पर्व अध्याय 83 श्लोक 27,28, भागवत पुराण 9 स्कंद अध्याय 16, भागवत पुराण दशम स्कंद अध्याय 82)
2. कृष्ण युद्धिष्टर को बताते है कि परशुराम ने क्षत्रियों के छोटे छोटे बच्चे भी मार दिए। और जो बच्चे गर्भ में रह गए उनके पैदा होने पर फिर मार दिए। (महाभारत शांति पर्व अध्याय 49 श्लोक 61,62)
3. क्षत्रिय स्त्रियों से नियोग से बच्चे पैदा किए और फिर मार दिए (महाभारत आश्वमेधिक पर्व अध्याय 29 श्लोक 17)
4. क्षत्रिय स्त्रियों के गर्भ में स्थित तथा माता की गोद में खेलने वाले शिशुओं का, नौजवानों का तथा वृद्धों का संहार कर डाला। (ब्रह्मवैवर्त पुराण गणपति खंड अध्याय 40)
5. परशुराम की माता से मानसिक व्यव्भिचार हो गया यानी गंधर्वराज चित्रथ को अप्सराओं के साथ जल विहार करते देख विहार करने के मन कर आया। परशुराम के पिता ने तपोबल से जान लिया और अपने पुत्रों को माता की हत्या का आदेश दिया पर बाकी पुत्रों ने इंकार किया लेकिन परशुराम ने माता और भाइयों को मार दिया। पिता ने खुश हो कर कुछ मांगने को कहा, परशुराम ने माता और भाइयों को दोबारा ज़िंदा करवाया। ( भागवत पुराण नवम स्कंद अध्याय 16)
6. स्कंद पुराण ब्राह्म खंड सेतु महात्म्य में परशुराम को "क्रूर" परशुराम लिखा हुआ है ।
7. परशुराम की माता रेणुका सती होने के लिए अपने पति के साथ चिता पर लेट गई और परशुराम ने चिता को अग्नि दी। ब्रह्मवैवर्त पुराण गणपति खंड अध्याय 28
Comments
Post a Comment