बिन वीर्य बच्चे
बिना स्त्री बिना पुरुष के वीर्य के भी मानव बच्चे पैदा हो जाते थे।
शुक्मती नदी को देख कर कोलाहल नाम के पर्वत को सेक्स चढ़ गया और नदी का रास्ता रोक लिया यानी बलात्कार कर दिया। राजा उपरिचर वसु जो शिकार कर रहा था उसने नदी की धारा रुकी हुई देखी तो पर्वत पर पैर से प्रहार किया और पर्वत तोड़ दिया। नदी से जुड़वा मानव बच्चे हुए लड़का और लड़की जो नदी ने राजा को दे दी। राजा ने लड़की से शादी कर ली और लड़के को अपना सेनापति बनाया। इसी राजा ने अपनी इस पत्नी के लिए अपना वीर्य पत्ते का दोना बना कर बाज के द्वारा पत्नी के पास भेजा लेकिन दूसरे बाज के हमला करने से वह वीर्य नदी में गिरा और मछली ने पी लिया। फिर जुड़वा बच्चे हुए मछली को। लड़का राजा ने रख लिया और लड़की को मछुआरे को दे दी। इसी लड़की ने कुंवारी होते हुए पराशर मुनि से व्यास को पैदा किया जिस ने यह कहानी लिखी और फिर मछली के पेट से पैदा हुईं स्त्री शांतनु की पत्नी बनी। ( महाभारत आदि पर्व अध्याय 63 ) यह पूरा अध्याय पढ़ने वाला है जिसमें उपरोक्त के इलावा भी बहुत कुछ है। पन्ने भी डाल रहा हूं। नेट से भी पढ़ सकते हो।
राजा द्रुपद को संतान द्रोपदी और धृष्टद्युम्न पुत्रेष्टि यज्ञ से सीधे ही प्राप्त हुए थे। एक दम जवान। यज्ञ अग्नि में जैसे ही आहुति डाली लड़का धृष्टद्युम्न आ कर रथ पर चढ़ गया और द्रोपदी के बारे में यूं लिखा है :–
"उसका एक एक अंग देखने योग्य था। दोनों उरोज स्थूल और मनोहर थे।"
( महाभारत गीता प्रेस गोरखपुर आदि पर्व अध्याय 166 )
नोट :– जिनका जन्म स्त्री के गर्भ से नहीं होता उसको अयोनिज या अयोनिजा कहा जाता है
कृष्ण भगवान जी की प्रेमिका राधा और राधा जिस के घर प्रगट हुई थी कलावती ( पत्नी वृषभानु ) दोनों अयोनिज थी यानी स्त्री के गर्भ से नहीं निकली थी। ( ब्रह्मवैवर्त पुराण गीता प्रेस गोरखपुर प्रकृति खंड अध्याय 48, 49 )। कलावती के बारे में इसी किताब के श्री कृष्ण जन्मखंड के अध्याय 17 में यूं लिखा है :–
"उन्होंने यज्ञके अन्तमें यज्ञकुण्डसे प्रकट हुई दूध पीती नंगी बालिक
Comments
Post a Comment