पशु योनि से ऋषि
भारत मे ऋषि मुनि या साधारण स्त्री पुरुष भी हुए जो पशु योनि से निकले थे।
1. मंदपाल नामक एक महर्षि को अपने पितरों के उद्धार के लिए शीघ्र बच्चे चाहिए थे। उन्होंने विचार किया कि शीघ्र बच्चे कैसे हो सकते है और इस तरह सोच कर खुद भी शारंगिक पक्षी बन कर जारिता नामक शारंगिक पक्षी से संबंध बना कर 4 बच्चे अंडों से पैदा किए। सारंग पक्षी बगुला को कहते हैं। एक ब्लॉग में शारंगिक को गौरैया बताया है। महाभारत गीता प्रेस गोरखपुर के आदि पर्व 227 से 232 में पूरी कहानी बहुत मजेदार है।
2. श्याम काशी प्रेस मथुरा द्वारा प्रकाशित मार्कण्डेय पुराण अध्याय 113, 114, 115 में एक कहानी है जिसमें एक स्त्री जो वैश्य की लड़की थी से एक राजकुमार ने शादी की। राजकुमार को राजा ने यह कह कर निकाल दिया कि तुम अपने वर्ण से पतित हो कर वैश्य हो गए हो। बच्चे होने पर वह अपना राज्य वापिस लेते है और वह वैश्य स्त्री बताती है कि मेरा जन्म शारिका पक्षी के गर्भ से हुआ जिसको बाज के मुख से मेरे पालक वैश्य पिता ने बचाया था और वह भी वैश्य श्राप के कारण थे। थे तो वह क्षत्रिय ही।
3. अर्जुन का प्रपौत्र जनमेजय ने अपने यज्ञ के लिए श्रुतश्रवा के पास जाकर उसके पुत्र सोमश्रवा को पुरोहित बनाने के लिए प्राथना की तो श्रुतश्रवा ने बताया कि मेरा वीर्य एक सर्पिणी ने पी लिया था तो उसके गर्भ से मेरे बेटे सोमश्रवा का जन्म हुआ था। (महाभारत आदि पर्व अध्याय 3 श्लोक 16)
4. आदि पर्व के अध्याय 50 के श्लोक 2 में लिखा है कि शमीक नाम के ऋषि के बेटे का जन्म गाय के पेट से हुआ था। महाभारत के ही अनुशासन पर्व के अध्याय 51 में नहुष राजा को जब कुछ समझ नहीं आ रहा था तब एक प्रतापी महर्षि का जिक्र है जिसने राजा नहुष को भेद की बात बताई। श्लोक 15 और 21 में इस प्रतापी महर्षि का जन्म गाय के पेट से बताया है।
5. राजा दशरथ के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ करवाने वाला ऋषि भी हिरणी के पेट से हुआ था। विभाडक मुनि का वीर्य हिरणी ने पिया तो ऋष्य श्रृंग का जन्म हुआ था। महाभारत गीता प्रेस गोरखपुर वन पर्व अध्याय 110 श्लोक 35 से 38 में लिखा है कि विभाड़क मुनि जब नहा रहे थे तो उर्वशी को देख कर वीर्य निकल गया और हिरणी जो पानी पी रही थी, वह वीर्य भी साथ में ही पी गई। हिरणी के गर्भ से जन्म लेने के कारण सिर पर एक सींग भी था और इसीलिए नाम ऋष्य श्रृंग हुआ।
Comments
Post a Comment