कृष्ण का कुब्जा बूढ़ी कुबड़ी से मिलन

भागवत पुराण के अनुसार कृष्ण ने कुब्जा का कुबड़ दूर किया वह खूबसूरत स्त्री बन गई और कुब्जा ने कृष्ण को आमंत्रित किया तो कृष्ण ने कुब्जा से इस तरह व्यवहार किया जैसे वह वेश्यावृति करने वाली स्त्री हो और कृष्ण कुछ दिनों बाद कुब्जा के घर गए और उसके साथ क्रीडा की थी। 

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार कुब्जा कुबड़ी तो थी ही पर बूढ़ी भी थी जो कृष्ण के दर्शन से खूबसूरत 12 वर्ष की हो गई। इस पुराण के अनुसार कृष्ण  कुब्जा के घर तो गए लेकिन उसको अपने गोलोक भिजवा दिया। भागवत पुराण के अनुसार कुब्जा थी तो जवान ही पर कूबड़ दूर होने से बहुत खूबसूरत हो गई। ( ब्रह्मवैवर्त पुराण गीता प्रेस गोरखपुर श्रीकृष्ण जन्मखंड अध्याय 71, 72 और भागवत पुराण द्वितीय खण्ड गीता प्रेस गोरखपुर दशम स्कंद अध्याय 42 और 48 में है।)

अब कुछ पुराणों के चुनिंदा शब्दावली:– 

भागवत पुराण 

भगवान् के सौंदर्य, सुकुमारता, रसकता, मंदहास्य, प्रेमालाप और चारू चितवन से कुब्जा का मन हाथ से निकल गया। उसने भगवान् पर अपना हृदय न्योछावर कर दिया। 

भगवान् के स्पर्श से वह तकाल विशाल नितंब ( बड़े पिछवाड़े )तथा पीन पयोधर ( बड़े स्तनों ) से युक्त एक उत्तम युवती बन गयी ।  उसी क्षण कुब्जा रूप , गुण और उदारता से संपन्न  हो गयी। उसके मन में भगवान् के मिलने की कामना जाग उठी। उसने उनके दुपट्टे के छोर पकड़ कर मुसकराते हुए कहा आप मेरे घर चलिए मैं आपको नही छोड़ सकती। आपने मेरे चित को मथ डाला है। मुझ दासी पर प्रसन्न होइए।

कृष्ण ने अपने साथी ग्वालों की और देखते हुए कहा, :–

‘सुंदरी ! तुहारा घर संसारी लोगों के  लिए अपनी  मानसिक व्याधि मिटाने का साधन है। मैं अपना कार्य पूरा करके अवश्य वहाँ आऊँगा। हमारे-जैसे बेघर के बटोहियों को तुहारा ही तो आसरा है’

स्त्रियों के हृदय में  प्रेम का आवेग, मिलने की आकांक्षा जग उठती थी।

कृष्ण जब कुब्जा के घर गए :– 

भगवान् श्री कृष्ण सचिदानंद स्वरूप होने पर भी लोकाचार का अनुकरण करते हुए तुरंत उसके बहुमूल्य सेज पर जा बैठे। तब कुब्जा स्नान, अंगराग, वस्त्र, आभूषण, हार, गंध (इत्र आदि), तांबूल और सुधासव आदि से अपनेको खूब सजाकर लीलामयी लजीली मुसकान तथा हाव-भावके साथ भगवान् की ओर देखती हुई उनके पास आयी ।  कुब्जा नवीन मिलन के संकोच से कुछ झिझक रही थी। तब श्याम-सुदर श्रीकृष्ण ने उसे अपने पास बुला लिया और उस के कंकण से सुशोभत

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

आर्य विदेशी थे.

रामायण और सीता