अश्मेध, खीर
बाल्मीकि रामायण में दशरथ द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ किया गया था । यज्ञ की अग्नि से एक दिव्य पुरुष खीर का पात्र लेे कर प्रगट हुआ था और वहीं खीर कौशल्या, सुमित्रा और कैकई ने खाई थी तब राम और उसके भाई पैदा हुए। (1) लेकिन इसी यज्ञ से एकदम पहले अश्वमेघ यज्ञ हुआ था जिसमें अश्व समेत 300 पशुओं का वध करके अग्नि भेट किया गया था। कौशल्या व बाकी की दोनों रानियों को घोड़े के साथ नियोजित किया(2 से 4) गीता प्रेस गोरखपुर ने अपनी बाल्मीकि रामायण से अर्थ बदल कर अश्व या किसी पशु की हत्या नहीं दिखाई है। (5) जबकि यही गीता प्रेस गोरखपुर महाभारत में अश्वमेघ यज्ञ में अश्व हत्या की बात छुपाने में नाकाम रही। युधिष्ठर ने भी यज्ञ किया उसमे पशु बली का बिल्कुल वहीं वर्णन है जो बाल्मीकि रामायण में है। यहां भी घोड़े के साथ द्रोपदी को बैठाया गया था। (6 और 7) लेकिन उसको गलत बता कर अपनी बाल्मीकि रामायण को बदल दिया गया है । लेकिन अभी का हमारा विषय पुत्रेष्टि यज्ञ से संतान प्राप्त करने के बारे में है।
कौशल्या द्वारा खीर खाने से राम पैदा हुए यह तो सब जानते है, टीवी सीरियल में भी था। लेकिन महाभारत के 2 महत्वपूर्ण पात्र पुत्रेष्टि यज्ञ से सीधे सीधे संतान के रूप में प्रगट हुए थे। ये थे द्रोपदी और उसका भाई धृष्टद्युम्न।
क्या यह छोटे नन्हे बालक पैदा हुए नहीं।
द्रोपदी के लिए तो लिखा है कि प्रगट होते समय उरोज स्थूल और मनोहर थे । यानी स्तन भारी और मन को हर लेने वाले थे। नितम्ब ( चूतड़) मनोहर थे। और उसका भाई तो प्रगट होते ही सीधे रथ पर सवार हो गया। पढ़े आदीपर्व का 67 वा और 166 वा अध्याय। (8 से 10)
अश्वमेघ यज्ञ के समय स्त्री को घोड़े के साथ एक रात क्यों छोड़ दिया जाता है ? महाभारत खिल भाग के भविष्य पर्व के अन्तर्गत 5 वे अध्याय में राजा जनमेजय ( अर्जुन पुत्र अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित का बेटा) द्वारा अश्वमेघ यज्ञ में जब उसकी पत्नी घोड़े के साथ थी तब जनमेजय ने देख लिया कि घोड़ा संभोग कर रहा है। पहले तो जनमेजय यज्ञ करवाने वाले पंडितों से नाराज़ हुए की घोड़ा मरा नहीं है। लेकिन उन्होंने बताया कि गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या से संभोग करने वाले इन्द्र घोड़े में
प्रविष्ट हो गए है और यह उसी काम है। तब राजा जनमेजय ने सभी ब्राह्मणों को राज्य छोड़ने का आदेश लिया, इन्द्र को श्राप दिया और अपनी पत्नी को छोड़ने का एलान किया।
●●●●●
दशरथ द्वारा किए गए यज्ञ की अग्नि से खीर का पात्र ले कर दिव्य पुरुष ( खुद अग्नि देव ) प्रगट हुए और उस खीर को खा कर कौशल्या इत्यादि रानियां गर्भवती हुई। भगवान राम को मानने वाले भी इस बात से शर्मिंदा हो जाते है। कहते है कि बच्चा पैदा तो दशरथ की संभोग क्रिया से हुआ, खीर तो एक दवाई की तरह थी।
ऐसा बोल कर वह हमारे ऋषि मुनियों के सामर्थ्य का अपमान कर रहें होते है। हमारे ऋषि मुनि ही ऐसी खीर, चरू, अभिमंत्रित जल या फल वगैरह तैयार करते थे जिसको अगर पुरुष या पशु भी खा या पी ले तो उनको भी मानव बच्चा हो जाता था। बच्चे में कितना बल, क्या क्या गुण होंगे यह भी ऋषि मुनि ही तय कर देते थे। गोकर्ण और मान्धाता क्रमशः गाय और पुरुष के पेट से उत्पन्न हुए थे। गुण कर्म निर्धारित कर के ही चरू तैयार किए थे क्षत्रिय बालक और ब्राह्मण बालक की उत्पत्ति के लिए लेकिन चरू के उलटफेर होने से जहां ब्राह्मण गुण कर्म वाला पैदा होना था वहां ब्राह्मण के घर करूर परशुराम पैदा हो गया और राजा के घर ब्राह्मण कर्म करने वाला विश्वामित्र पैदा हो गया।
क्षत्रिय राजा गाधि ने अपनी बेटी सत्यवती का विवाह कर दिया ब्राह्मण मुनि ऋचिक के साथ। राजा को कोई पुत्र नहीं था। ऋचिक ने दो चरू बनाए, एक अपनी सास के लिए जिससे क्षत्रिय गुणों वाला वाला बालक तैयार होता और अपनी पत्नी के लिए ब्राह्मण गुणों वाला बालक तैयार होना था। लेकिन मां बेटी ने चरू बदल लिए। करूर परशुराम पैदा हुआ ब्राह्मण के घर और ब्राह्मण गुणों वाला विश्वामित्र पैदा हुआ राजा गाधि के घर। यह कहानी महाभारत खिल भाग गीता प्रेस गोरखपुर ( हरिवंश पर्व अध्याय 27 ), वायु पुराण ( अध्याय 91 ) और भागवत पुराण ( स्कंद 9, अध्याय 15) में भी है और महाभारत गीता प्रेस गोरखपुर ( वन पर्व अध्याय 115, 116) में भी है। परंतु महाभारत में चरू तैयार किया ससुर भृगु ने जबकि दूसरी किताबों में चरू तैयार किया पति ऋचिक ने। यह भी याद रखने वाली बात है कि महाभारत को लिखवाया विष्णु के अवतार वेद व्यास और लिखा खुद गणेश ने।
भागवत पुराण माहात्म्य के अध्याय 4 का नाम है "गोकणोपाख्यान"। यह कहानी तो बहुत बड़ी है। मुझे तो बस इतना ही बताना है कि पति ने औलाद के लिए किसी ऋषि मुनि से फल प्राप्त किया और पत्नी को दिया लेकिन पत्नी ने खुद न खा कर गाय को खिला दिया। गाय को मानव बच्चा पैदा हो गया। पर उसके कान गाय की तरह थे जि