ब्रह्मा वासना, पुत्री
ब्रह्मा जी का अपनी पुत्री की तरफ काम वासना से आकर्षित होने की तो बहुत चर्चा होती है पर अपनी पौत्री को देख कर वीर्यपात होना नही सुना होगा। तो अब सुनिए।
गीता प्रेस गोरखपुर की श्री शिव महापुराण की गाथा प्रजापति ब्रह्मा जी के द्वारा नारद को सुनाई गई है। इसके रुद्रसंहिता के सती खंड के दूसरे अध्याय में ब्रह्मा जी नारद को बताते हैं कि मेरे 10 मानस पुत्रों के साथ एक युवती संध्या भी प्रगट हुई। इसी के आगे तीसरे अध्याय में ब्रह्मा जी कहते है कि मुझ तथा मेरे पुत्रों ( धर्म को छोड़ कर ) के मन में कामविकार पैदा हो गया। महापुराण के शब्दों में :–
"विकारसे युक्त होनेके कारण सभी लोग सन्ध्या की ओर बार-बार देखने लगे। सभी के मनमें काम का उद्रेक हो गया; क्योंकि स्त्री काम को बढ़ाने वाली होती है।"
ब्रह्मा जी के पुत्र धर्म ने शिव भगवान का आह्वान किया। शिव भगवान जी ने ब्रह्मा को फटकार लगाई। महापुराण के शब्दों में :–
"ब्रह्मन् ! अपनी कन्या को देख कर आपको काम भाव कैसे उत्पन्न हो गया? वेदोंका अनुसरण करने वालों के लिये यह उचित नहीं है॥"
अध्याय 5 में संध्या कहती है:–
"और मैं भी अपने पिता तथा सभी भाइयों में पति के समान भावना करने लगी॥"
उसके बाद संध्या ने इस पाप बोध के कारण अपना शरीर त्याग दिया ।
ब्रह्मा जी इस कोशिश में लग गए कि जिस प्रकार शिव भगवान जी ने मुझे स्त्री के लिए फटकार लगाई है इसी तरह मैं शिव भगवान जी को स्त्री के चक्कर में डाल दूं।
दक्ष पुत्री सती के साथ शादी करवाई। दक्ष ब्रह्मा जी का पुत्र है। तो पुत्र की बेटी सती ब्रह्मा जी की पौत्री हुई। शादी में सती के पैर दिख गए। अग्नि में गीली लकड़ी डाल कर धुआं कर दिया, सब की आँखें बंद हो गई तब घूंघट उठा के मुंह देख लिया और वीर्य निकल गया। शिव जी सब जान लिया और ब्रह्मा जी का सिर काटने को तैयार हो गए। बाद में मान गए।
शिव भगवान जी ने उस वीर्य से प्रलयकारी बादल बना दिए।