मानव बलि
सतयुग में देवता मानव बलि मांगते थे और मानव बलि देने वाला बलि के लिए मानव खरीद कर लाता था। उस समय धर्म अपने चारों पैरों पर था। त्रेता में तीन पैर और द्वापर में दो पैरों पर था। अब तो कलयुग है, मानव बलि वाला धर्म खत्म हो गया। कभी कभार कोई घटना जरूर हो जाती है।
श्रीमद देवी भागवत महापुराण पार्ट 2 गीता प्रेस गोरखपुर के स्कंद 7 अध्याय 14 से 17 पर आधारित कहानी इस प्रकार है:–
अयोध्या के राजा हरीश चंद्र की कहानी तो सब से सुनी होगी लेकिन यह नहीं सुना होगा कि हरीश चंद्र को जो रोहित नाम का बेटा हुआ था वह वरुण देवता ने इसी शर्त पर दिया था कि उस की बलि देनी होगी। राजा हरीश चंद्र ने स्वीकार भी कर लिया। राजा की रानियां थी 100 पर बच्चा हुआ पटरानी शेव्या को।( श्लोक 44 से 47, 50 अध्याय 14 )
बच्चा होते ही वरुण देवता आ गए, बोला कि करो यज्ञ, राजा ने कहा कि माता अशुद्ध है, पिता भी 10 दिन बाद ही शुद्ध होता है। फिर एक महीने बाद फिर वरुण देवता जी आ गए। राजा बोला कि अभी बच्चे के दांत नहीं आए तब तक बच्चा अशुद्ध है। दांत आने पर फिर आ गए वरुण देवता जी, फिर बहाना बनाया चूड़ा कर्म संस्कार का ( बाल काटने वाला ), यह संस्कार होने के बाद फिर बहाना लगाया जनेऊ संस्कार का। फिर बहाना लगाया समावर्तन संस्कार का ( गृहस्थ जीवन प्रवेश ).
ऐसे थे सत्यवादी राजा हरीश चंद्र जो अपनी जुबान पर टिकते ही नही थे और इतने दयालु थे वरुण देवता जी जो राजा जी बात मान लेते थे।
उसके बाद बच्चा खुद ही जान बचा कर भाग गया। वरुण देवता जी बलि के लिए फिर आए और राजा से यह जान कर कि बच्चा भाग गया, क्रोधित हो कर राजा को बीमारी होने का श्राप दे दिया।
कोन सी बीमारी? जल देवता हैं तो बीमारी भी जल वाली ही होगी। पेट में जल भरने वाली। इधर बच्चे रोहित को जब पिता की बीमारी का पता लगा तो लौटने का विचार किया परंतु इंदर जी ने रोक दिया।
वशिष्ठ ने राजा को सलाह दी कि कोई उच्च वर्ण का बच्चा खरीद कर उसको पुत्र बना लो और फिर उसकी बलि दे दो।
अजीगर्त नाम के ब्राह्मण ने अपना पुत्र शुन:शेप राजा को बेच दिया। बलि के लिए काटने वाले ने ब्राह्मण पर वार करने से मना किया तो पिता अजीगर्त बोले कि मुझे दोगुना दाम दो तो मैं खुद अपने बच्चे को काट दूंगा। दोगुना दाम दिए।
विश्वामित्र ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की पर राजा नहीं माना। तब विश्वामित्र ने बालक शुन:शेप को वरुण का ही एक मंत्र जाप करने को कहा, जाप किया और दयालु वरुण देवता जी हाजिर हो गए। वरुण देवता जी सब चंगा कर दिया। राजा की बीमारी भी चंगी हो गई।
वायु पुराण अध्याय 91 में एक वाक्य में इतना ही जिक्र है कि विश्वामित्र के पुत्र शुन:शेप यज्ञ पशु के लिए नियुक्त हुए थे।
विश्वामित्र का पुत्र इस प्रकार कि सब चंगा होने के बाद शुन:शेप ने पूछा कि मेरा पिता कोन, जन्म लेने वाला अजीगर्त, गोद लेने वाला हरिश्चंद्र या जीवन दान देने वाला विश्वामित्र। तब यही निर्णय हुआ कि जब बच्चा बेच दिया तब वो पिता नहीं रहा। हरिश्चंद्र ने जब बलि के लिए नियुक्त किया तब वो पिता नहीं रहा तो पिता विश्वामित्र ही हुआ।
शंका :– जो वरुण देवता श्राप से बीमारी दे सकता है, बीमारी ठीक कर सकता है वह राजा के भागे हुए बच्चे को खोज नहीं सकता था क्या?
नोट :– बाल्मिकी रामायण में भी शुन:शेप की बलि के लिए खरीदे जाने, विश्वामित्र द्वारा बचाए जाने की कहानी है पर उसमे यज्ञ हरिश्चंद्र ने नहीं करवाया था।
देवी भागवत पुराण के पन्ने लगा रहा हूं।
Comments
Post a Comment