कृष्ण रणछोड़दास
कृष्ण का एक नाम रणछोड़ दास भी है। यानी युद्ध से डर कर मथुरा से भाग कर द्वारका गए थे।
कालयवन नाम के एक योद्धा ने मथुरा को अपनी सेना के साथ घेर लिया। कृष्ण ने एक घड़े में खतरनाक सांप डाल कर कालयवन के पास भेजा। जिसका अर्थ था कि कृष्ण खतरनाक सांप है। कालयवन ने घड़े में चींटों को डाल दिया और चींटों ने सांप को मार दिया। बस कृष्ण जी डर कर यादवों को साथ ले कर द्वारका भाग लिए।
यह सब कुछ गीता प्रेस गोरखपुर की महाभारत खिलभाग हरिवंश के विष्णुपर्व के 57 अध्याय में दर्ज है।
मुझे इस पोस्ट में बताना यह है कि कालयवन का जन्म कैसे हुआ!
इस बारे ने इसी किताब के इसी अध्याय और इसी किताब के हरिवंश पर्व के 35 अध्याय यानी दोनो में बताया गया है।
यादवों के 2 वंश थे, वृष्णि और अंधक और दोनो के पुरोहित थे गार्ग्य मुनि जिस पर इसके साले ने जानना चाहा कि मेरे जीजा में करंट है या नही यानी पुंस्त्व है या नही। पर गार्ग्य मुनि का वीर्य निकला ही नही। बस फिर मुनि जी के साले ने अपने जीजा को नपुसंक घोषित कर दिया। अब मुनि जी क्रोध से जल गए। 12 साल लोहे का चूर्ण खा कर रहे। शरीर काला हो गया। बस इसी मुनि ने एक गोप कन्या से कालयवन को शिव की आज्ञा से उत्पन्न किया। कहानी के अनुसार किसी यवन राजा को पुत्र चाहिए था तो उसने इस मुनि को गोप नारियों के साथ रखा और उन्ही नारियों में एक थी जिस ने कालयवन को पैदा किया।
जब मथुरा पर अपने सैनिकों के साथ चढ़ाई की तो इतने सैनिक थे कि उनके मल मूत्र से ही एक नई नदी का निर्माण हो गया और नदी का नाम हुआ अश्वशकृत।
पन्ने लगा रहा हूं। खुद से भी विस्तार से पढ़िए।
Comments
Post a Comment