सतयुग आयु
ये पाखंड नहीं है तो किया है
सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलयुग के अनुसार क्रमशः 4000, 3000, 2000 और कलयुग में 20/25,वर्ष। वहीं भगवान व्यास के अनुसार युगों के अनुसार क्रमशः 400, 300, 200 और 100 वर्ष होती है।
राम ने 11000 वर्ष राज्य किया था। अंधभक्त बचाव करेंगे राम तो भगवान थे। फिर दशरथ की आयु 60000 वर्ष क्यों लिखी है?
इतना ही नहीं रामायण और महाभारत में लिखा है कि राम के राज्य में लोगों की उम्र 1000 वर्ष होती थी।
फिर इसी महाभारत के सभा पर्व अध्याय 38 के नीचे दक्षिणात्य प्रतिमे अध्याय में हिरण्यकश्यप के बारे में लिखा है कि उसको राज्य करते हुए 5 करोड़ 61 लाख 60 हजार वर्ष हो गए।
हिंदी विद्यापीठ ( हिंदी साहित्य सम्मेलन ) प्रयाग और नवल किशोर प्रेस लखनऊ की मत्स्य पुराण के अध्याय 47 में तो हिरण्यकश्यप को एक अरब 72 करोड़ 80 हजार वर्ष राज्य करते बताया गया है। गीता प्रेस की मत्स्य पुराण के इसी अध्याय में इस को 1 अरब 7 करोड़ 20 लाख 80 हजार वर्ष लिखा है। हिंदी साहित्य सम्मेलन प्रयाग की वायु पुराण और नवल किशोर प्रेस लखनऊ की पदम पुराण भाषा में 1 अरब 72 लाख 80 हजार लिखा है। ( संस्कृत को समझना आसान नहीं है )
किस तरह का ज्ञान रखते थे ऋषि मुनि जो इन पुराणों की रचना किया करते थे?
उपरोक्त वर्णित सभी पन्ने लगा रहा हूं।
Comments
Post a Comment