चंद्रमा ने ब्रहस्पति की पत्नी का अपहरण

चंद्रमा ने अपने गुरु बृहस्पति की पत्नी तारा का अपहरण किया। भयंकर युद्ध हुआ। ब्रहस्पति को पत्नी तो वापिस मिली पर थी गर्भवती जिससे बुध ग्रह पैदा हुआ। जी हां इसी चंद्रमा की बात हो रही है जिस पर हमारे भारत का विक्रम लैंडर यान उतरा है।

यह कहानी महाभारत खिल भाग, श्रीमद्भागवत पुराण, और शिव पुराण में दर्ज है। कई और किताबों में हो सकती है लेकिन मैने यह इन तीन किताबों में पढ़ी है। पन्ने तीनों के पोस्ट कर दूंगा पर कहानी सिर्फ एक किताब भागवत पुराण के आधार पर लिख रहा हूं। कहानी यूं है:–
ब्रह्मा का पुत्र अत्री, अत्री के आंखो से अमृतमय चंद्रमा का जन्म हुआ। ब्रह्मा ने चंद्रमा को ब्राह्मण, औषधि और नक्षत्रों का अधिपति बना दिया। चंद्रमा का घमंड बड़ गया, जिससे उसने देवताओं के गुरु बृहस्पति की पत्नी का बलपूर्वक अपहरण कर लिया।

चंद्रमा का पक्ष लिया असुरों के गुरु शुक्राचार्य ने। शिव ने ब्रहस्पति का। देवताओं और असुरों का युद्ध शुरू हुआ, विनाश हुआ। ब्रह्मा जी से गुहार लगाई ब्रहस्पति के गुरु अत्री ने । ब्रह्मा ने डांटा चंद्रमा को और तारा को लोटा दिया लेकिन वह तो गर्भवती थी। ब्रहस्पति ने गर्भ गिराने को कहा, गिराए हुए गर्भ से सुंदर पुत्र उत्पन्न हुआ नाम रखा बुध। उसकी सुंदरता देखकर ब्रहस्पति को लालच आ गया और उस पर अपना दावा ठोक दिया। चंद्रमा ने अपना हक जताया। दोनो मे झगड़ा हुआ। देवताओं और ऋषियों ने तारा से पूछा कि गर्भ किसका था तो वह शर्म से जवाब नही देती थी। बालक बुध को क्रोध आया अपनी माता पर जोर से बोला कि तू अपना कुकर्म जल्दी से जल्दी बता। ( माता को बलपूर्वक चंद्रमा ले गया, बेटा अपनी माता को ही कुकर्मी बता रहा है।)ब्रह्मा ने अकेले में ले जाकर पूछा तो उसने बता दिया कि यह चंद्रमा का पुत्र है। ( जब ब्रहस्पति ने गर्भ गिराने के लिए कहा और तारा ने बिना कोई विरोध किए गर्भ गिरा भी दिया तो साफ था कि गर्भ चंद्रमा का था, इसमें पूछने की क्या बात थी।) 

शिव पुराण में लिखा है कि शिव ने बुध को ग्रह का दर्जा दे दिया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

आर्य विदेशी थे.

रामायण और सीता