कृष्ण, मूसा, ब्रहमा, मनु

 


- कृष्ण के जन्म के पहले आकाशवाणी हुई थी कि कंस को माता देवकी का 8वा संतान वध करेगा..ठीक इसी तरह हजरत मूसा के जन्म के पहले राजा फ़िरौन को आकाशवाणी हुई थी कि तेरा वध इजराइल में जन्मा एक बालक करेगा और उस बालक का जन्म हो चुका है..


- कृष्ण और हलधर बलराम 2 भाई थे..हजरत मूसा और हारून साहब भी दो भाई थे..बलराम और हारून का स्वभाव भी लगभग एक जैसा ही था..


- कंस ने अपने राज्य के हर बच्चे की हत्या का आदेश दिया था..उसी तरह राजा फ़िरौन ने भी 1 साल से कम हर बच्चे की हत्या का आदेश दिया था..


- कृष्ण को यशोदामाता ने पाला था जो उनकी असली माँ नही थी..हजरत मूसा को भी इजिप्ट की रानी ने पाला था जो उनकी माँ नही थी..


- कृष्ण को टोकरी में रख कर यमुना पार कराया गया था..हजरत मूसा भी समुद्र में एक टोकरी में ही पाए गए थे..


- कृष्ण के लिए यमुना ने अपने पानी के बीच से रास्ता दिया था..हजरत मूसा की सेना के लिए समुद्र ने अपने पानी के बीच से रास्ता दिया था..



अब्राहम और ब्रहमा भी मिलते है, ऊनकी पत्नी सरस्वती या सारा भी मिलते है 

हजरत नुह भी जल प्रलय के समय अपनी नाव मे 12 लोग लेकर पहाड पर गये थे  ऊसी तराह मनु भी 12 लोगो को लेकर पहाड पर गये थे 


यह जितनी भी कहानिया है ऊनका मूल स्थान ग्रीक रोमन सभ्यता है, वहा से यह कहानिया अलग अलग देशों मे पहुंची है और लोगो ने ऊनका स्थानिय वर्जन बना लिया है


________________________


तैत्तिरीय उपनिषद के पांचवे अनुवाक में ब्रह्म की व्यख्या स्पष्ट शब्दों में दी गई है। इस अनुवाक में कहा गया है कि ब्रह्म के चार नाम है, तीन नाम भू:, भुवः और स्व: है । चौथा नाम मह:  अर्थात महान है। 

इसी अनुवाक में कहा गया है ' मह:  इति ब्रह्म । ब्रहामण वाव सर्वे वेदा महीयन्ते भूरीति वे प्राण:'


अनुवाक में दुहराया गया है कि जो ब्रह्म के ये चार नाम जानता है वही ब्रह्म को जानता है। तैत्तिरीय उपनिषदकार ब्रह्म को भू:, भुवः और स्व: के अतिरिक्त मह: से पहचानने की बात करता है। निघण्टु ( अध्याय 3,श्लोक 3 ) में यह्व: ही को मह: कहा गया है। यास्क के अनुसार यह्व: ही  मह: है।


अब्राहम जिसे विद्वानों ने वैदिकों का आदिपुरुष माना है  ,अग्निपूजक था । प्रचीन बाइबिल के अनुसार उन्होंने अपने उपास्य यह्वेह/ यहोवा के लिये अग्निवेदी बना रखी थी । जरुथ या जिथ्रो जो सिनाई में रहने वाला मीडियाई पुरोहित था उसने अब्राहम के उपास्य यहोवा/यह्वेह को पहचाना और उसे परम् सत्ता का नाम दिया ।  यास्काचार्य जिस परम् सत्ता को यह्व:के रूप में जिक्र करते हैं  उस परम सत्ता का जिक्र मीडियाई पुरोहित और राजा जरुथ यह्वेह /यहोवा के रूप में करता है।


रामधारी सिंह दिनकर अपनी प्रसिद्ध पुस्तक संस्कृति के चार अध्याय के प्रकरण तीन में यह मानते हैं कि खाल्दी भाषा का यहोवा / यह्वेह और संस्कृत का यह्व: एक ही अर्थ लिए हुए हैं। आगे दिनकर जी बतलाते हैं कि यहूदियों का मुख्य धार्मिक आचार अग्नि में पशुओं या अन्य वस्तुओं का हवन करना है , ईश्वर के बतलाए हुए नियमो का पालन करते हुए यहोवा को संतुष्ट करे और उनके द्वारा इस लोक और परलोक में अपना और अपनी जाति का कल्याण करे।


देखिये बाइबिल क्या कहती है-


पृथ्वी और जो कुछ उस में है यहोवा ही का है; जगत और उस में निवास करने वाले भी। वह संसार का मूल कारण है ।

बाइबिल ,भजन संहिता 24:1


ऐसी ही स्तुति यजुर्वेद के अध्याय 29 के मंत्र 28 में यह्व से की गई है।


'त्वं देवानामसी यह्व होता स'


~ संजय।



Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू अत्याचार, जातिवाद,

आर्य विदेशी थे.

रामायण और सीता